Tanu Weds Manu 3: मनु को परेशान करने के लिए तनु वापस आ रही है! तेजस के बाद Tanu Weds Manu 3 का एलान

Tanu Weds Manu 3: कंगना पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म तेजस को लेकर चर्चा में थी। यह फिल्म थिएटर में रिलीज हुई है। इस फिल्म के प्रमोशन में कंगना ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कंगना ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की। साथ ही, दिल्ली में पहली रावण दहन करने वाली महिला कंगना बनीं। अब कंगना फिर से चर्चा में हैं, वह अपनी आनेवाली फिल्म के लिए।

कंगना ने हाल ही में IMDB को दिए एक इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में खुलासा किया है। वह अब तीन और प्रोजेक्ट्स में काम करने वाली हैं, जिनमें से एक विजय सेतुपती के साथ है। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी।

Tanu Weds Manu 3 के लिए कंगना राणौत की घोषणा

कंगना ने यह भी खुलासा किया कि वह “Tanu Weds Manu 3” में तनू की भूमिका में वापसी करेंगी। IMDB से बात करते हुए, कंगना ने कहा, “मैं विजय सेतुपती सर के साथ एक थ्रिलर शुरू कर रही हूं, और नोटी बिनोदिनी नाम की एक फिल्म भी है। Tanu Weds Manu 3 मेरा दूसरा प्रोजेक्ट होगा।” इसका मतलब है कि कंगना “तनु वेड्स मनु” की तीसरी किस्त को लेकर आ रही हैं।

Tanu Weds Manu 3
Tanu Weds Manu 3

Tanu Weds Manu 3 की घोषणा से फैंस में खुशी की लहर

कंगना की इस घोषणा के बाद उनके फैंस में बहुत खुशी है। कंगना के फैंस को इस फिल्म का इंतजार कई दिनों से था। इस फिल्म के दो भाग पहले ही रिलीज़ हो चुके हैं, जिन्हें फैंस ने बहुत प्यार दिया है। अब फैंस इस फिल्म के तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Tanu Weds Manu 3 की घोषणा लेकिन आर माधवन की कोही चर्चा नही

Tanu Weds Manu 3
Tanu Weds Manu 3

कंगना ने हाल ही में Tanu Weds Manu 3 की तीसरी फिल्म की घोषणा की है। इस फिल्म के दो भाग बहुत पॉपुलर हुए थे और फैंस को तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार था। कंगना इस फिल्म में तनू की एक्ट में फिर से नजर आएगी ।

हालांकि, डायरेक्टर आनंद एल राय और आर माधवन को लेकर कोही बात नही की गई है। 2015 में आनंद ने इस फिल्म का तीसरा भाग नहीं बनाने की बात कही थी। अब कंगना राणौत की घोषणा के बाद फैंस को इस बारे में खुशी है।

आर माधवन के इस मूवी का हिस्सा होंगे या नहीं अभी साफ नहीं है। कुछ खबरों के मुताबिक, वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहेंगे। हालांकि, कंगना राणौत ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Actress Pooja Batra नहीं चाहती थी बच्चा, मां बनने से किया इनकार… झगड़े के बाद एक्ट्रेस ने लिया तलाक

Leave a Comment