Actress Nikita Rawal Robbery: बंदूक का डर दिखाकर एक्ट्रेस के घर लाखों की चोरी! लाखो रुपये और उनके कई गहने लूट लिये गये

Actress Nikita Rawal Robbery: बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। Actress निकिता रावल को उसके घर के एक कर्मचारी ने लूट लिया है। यह खबर बहुत ही चौंकाने वाली है।

निकिता रावल की घर में चोरी हो गई है। चोरों ने बंदूक की नोक पर निकिता के गले पर बंदूक रख दी और उनके गहने और 3.5 लाख रुपये लूट लिए। चोरों में से एक निकित के घर में काम करने वाला एक नौकर था, ऐसे बताया जा रहा है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया। जब घर में कोई नहीं था, उस समय उन्होंने यह यह चाल चली।

निकिता रावल के साथ चोरी की यह घटना दुबारा हुई है। इससे वह बहुत ही डरी हुई है। दो साल पहले भी उनके घर में चोरी हुई थी, तब भी चोर ने बंदूक की नोक पर उनसे सात लाख रुपये लूट लिए थे।

Actress Nikita Rawal Robbery FIR

Actress Nikita Rawal Robbery
Actress Nikita Rawal Robbery

निकिता रावल ने मुंबई के मालाड बांगूर नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है और पुलिस दोषियों को पकड़ने और उनके पैसे और गहने बरामद करने के लिए जांच कर रही है।

निकिता रावल ने कहा कि उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा है। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके घर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने ऐसा किया है।

निकिता रावल ने कहा कि लोग पहले विश्वास हासिल करते हैं और फिर उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। यह बहुत ही परेशान करने वाला है।

निकिता रावल ने कहा कि चोरों ने उनके घर से 3.5 लाख रुपये और उनके कई गहने चुरा लिए हैं। उन्होंने कहा कि यह सब उन्होंने बहुत मेहनत से कमाया था। यह एक बहुत ही भयानक अनुभव था और वह इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है और पुलिस जांच कर रही है। पुलिस उनके गहने और पैसे वापस पाने के लिए भी कोशिश कर रही है।

निकिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अनिल कपूर के साथ ब्लैक एंड व्हाइट, जॉन के साथ गरम मसाला के अलावा कई बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

ALSO READ: Top 5 Hottest Web Series On Netflix अकेले ही देखे वरना…

Leave a Comment